Section 138 NI Act in Hindi: चेक बाउंस होने पर सजा, जुर्माना और केस करने का पूरा तरीका

क्या आपका भी कोई व्यापारिक लेन-देन या व्यक्तिगत उधार का चेक बाउंस हो गया है ? क्या बैंक ने पर्याप्त राशि न होने (Insufficient Funds) या हस्ताक्षर मिसमैच  (Signature Differ ) होने के कारण चेक लौटा दिया है, तो अब आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय कानून में इसके लिए कड़े प्रावधान हैं। आइए इसे समझते  है और जानते हैं कि Negotiable Instruments Act की धारा 138 के तहत लीगल नोटिस भेजने से लेकर कोर्ट केस दर्ज करने और पैसे रिकवर करने की पूरी प्रक्रिया क्या है। 

⚖️ चेक बाउंस कानून (Section 138 NI Act Overview)

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट ( Negotiable Instruments Act ), 1881 की धारा 138 के अंतर्गत चेक बाउंस होना एक दंडनीय आपराधिक अपराध (Criminal Offence) माना जाता है। सही समय पर कानूनी कदम उठाकर न केवल अपने पैसे वापस पाए जा सकते हैं, बल्कि दोषी को जेल और जुर्माने की सजा भी दिलाई जा सकती है।

आज के समय में ,आधुनिक व्यापार, बिजनेस डील्स और लोन चुकाने में चेक का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। हालांकि, जब कोई चेक बैंक से अनादरित (Dishonour) हो कर वापस आता है, तो एक आम नागरिक के लिए या एक व्यवसायी के लिए यह बेहद चिंता का विषय बन जाता है। इस लेख में हम चेक बाउंस से जुड़े हर कानूनी पहलू को सरल हिंदी भाषा में समझेंगे।

Section 138 NI Act in Hindi - Cheque bounce case process, penalty and legal steps

1. चेक बाउंस (Cheque Dishonour) क्या होता है, और चेक बाउंस होने के मुख्य कारण क्या हैं ?

जब किसी खाता धारक द्वारा किसी दूसरे व्यक्ति को भुगतान के लिए चेक दिया जाता है , और जब वह व्यक्ति उस चेक को अपने बैंक खाते में जमा कराता है, तो नीचे लिखे किसी किसी भी कारण से यदि बैंक भुगतान करने से मना कर देता है, तो इसे चेक बाउंस (Cheque Dishonour) होना कहते हैं। इसके मुख्य कारणों में निम्नलिखित शामिल हैं -

  • खाते में पर्याप्त राशि (Insufficient Funds) का न होना।
  • खाताधारक के हस्ताक्षर (Signatures Differ/Mismatch) बैंक रिकॉर्ड से मेल न खाना।
  • खाता बंद (Account Closed) होना या ओवरराइटिंग होना।
  • चेक की वैधता अवधि (Validity Period - आमतौर पर 3 महीने, जारी करने की दिनांक से ) का समाप्त हो जाना।

2. बैंक से 'चेक रिटर्न मेमो' प्राप्त करना (The First Step)

जैसे ही आपका चेक बैंक द्वारा अस्वीकार किया जाता है, बैंक आपको एक 'चेक रिटर्न मेमो' (Cheque Return Memo) प्रदान करता है। इस मेमो पर बैंक की मोहर के साथ चेक बाउंस होने का वास्तविक और सही कारण स्पष्ट और साफ रूप से लिखा होता है। यह दस्तावेज ( Return Memo) आपकी पूरी कानूनी प्रक्रिया का पहला और सबसे मजबूत साक्ष्य होता है, जिसे संभाल कर रखना अत्यंत आवश्यक है।

3. लीगल नोटिस भेजना (Legal Notice under Section 138)

चेक बाउंस होने की बैंक से सूचना मिलने के बाद सबसे महत्वपूर्ण कदम कानूनी नोटिस (Legal Notice) भेजना है। इसके कुछ नियम और समय सीमा तय होती हैं :

  • समयसीमा: बैंक से रिटर्न मेमो मिलने के ठीक 30 दिनों के भीतर ( अंदर )  आपको अपने वकील के माध्यम से चेक देने वाले को लीगल नोटिस भेजना अनिवार्य होगा ।
  • नोटिस की विषय-वस्तु: नोटिस के अंदर लेन-देन का विवरण, चेक नंबर, राशि, चेक रिटर्न मेमो
     का कारण और ली गई राशि या चेक पर अंकित पैसे का भुगतान न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी स्पष्ट लिखी होनी चाहिए।
  • 15 दिन का अल्टीमेटम: नोटिस मिलने के बाद आरोपी ( जिसने चेक जारी किया है ) को बकाया राशि चुकाने के लिए 15 दिन का समय दिया जाता है।
  • प्रेषण का तरीका: नोटिस हमेशा रजिस्टर्ड डाक (Registered AD) या स्पीड पोस्ट से ही भेजें ताकि डिलीवरी की रसीद (Tracking Proof) आपके पास सुरक्षित रहे। जो की भुगतान न होने पर कोर्ट को बताना होता है की इसके लिए सूचना दी गई थी , समय दिया गया था । 

4. कोर्ट में शिकायत दर्ज करना (Filing a Criminal Complaint)

यदि लीगल नोटिस मिलने के बाद भी 15 दिनों के भीतर डिफॉल्टर व्यक्ति ( चेक जारी करने वाला व्यक्ति ) आपके पैसों का भुगतान नहीं करता है, तो 16वें दिन आपके पास अदालत में आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का पूर्ण अधिकार होता है।

यह शिकायत 15 दिन की समय सीमा समाप्त होने के 30 दिनों के भीतर संबंधित मजिस्ट्रेट कोर्ट (Judicial Magistrate) में फाइल करनी होती है। सुप्रीम कोर्ट के लैंडमार्क जजमेंट के अनुसार, चेक बाउंस का केस उस शहर के कोर्ट में दायर किया जाता है जहाँ आपका बैंक खाता स्थित है और जहाँ आपने चेक जमा कराया था।

5. चेक बाउंस केस के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

अदालत में केस फाइल करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • मूल चेक (Original Cheque)
  • बैंक रिटर्न मेमो (Bank Return Memo)
  • लीगल नोटिस की प्रति और पोस्टल रसीद / डिलीवरी रिपोर्ट
  • शिकायतकर्ता का शपथ पत्र (Affidavit) और शिकायत याचिका (Complaint Draft)

6. सजा और जुर्माने के प्रावधान (Punishment & Penalties)

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट ( Negotiable Instruments Act ) की धारा 138 के तहत दोषी पाए जाने पर न्यायालय द्वारा निम्नलिखित सजा सुनाई जा सकती है:

  • दोषी व्यक्ति को 2 साल तक की साधारण या कठोर जेल की सजा हो सकती है।
  • कोर्ट द्वारा चेक की मूल राशि से दोगुना (2 times) तक का आर्थिक जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • यह एक कंपाउंडेबल अपराध (Compoundable Offence) है, यानी अदालत की अनुमति से दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने पर मामला सुलझाया जा सकता है।
    BNS Section 2 के बारे में जानने के लिए Click करें । 
    BNSS Online Test के लिए Click करें । 
    Cheque Bounce Court Fees Calculater करने के लिए Click करें । 
    

क्या आपका भी कोई चेक बाउंस हुआ है?

जयपुर या राजस्थान में कानूनी नोटिस भेजने और चेक बाउंस का केस दर्ज करने के लिए हमारे एक्सपर्ट वकीलों से आज ही सलाह लें।

लीगल एक्सपर्ट से संपर्क करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ - Cheque Bounce in Hindi)

Q1. चेक बाउंस होने के कितने दिन के भीतर लीगल नोटिस भेजना अनिवार्य है?

उत्तर: बैंक द्वारा चेक रिटर्न मेमो प्राप्त होने की तारीख से ठीक 30 दिनों के भीतर लीगल नोटिस भेजना कानूनी रूप से अनिवार्य है।

Q2. क्या चेक बाउंस केस में बिना वकील के कार्रवाई की जा सकती है?

उत्तर: हालांकि कानून आपको खुद केस लड़ने की अनुमति देता है, लेकिन नोटिस ड्राफ्टिंग और कोर्ट की तकनीकी प्रक्रियाओं को सही ढंग से पूरा करने के लिए अनुभवी वकील की सहायता लेना आवश्यक माना जाता है।

Q3. यदि आरोपी कोर्ट के समन पर भी पेश न हो तो क्या होता है?

उत्तर: यदि आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं होता है, तो मजिस्ट्रेट द्वारा उसके खिलाफ जमानती या गैर-जमानती वारंट (Bailable/Non-Bailable Warrant) जारी किया जा सकता है।

Q4. क्या एक ही चेक पर कई बार केस किया जा सकता है?

उत्तर: यदि चेक की वैधता अवधि के भीतर उसे दोबारा बैंक में जमा कराया गया हो और वह फिर बाउंस हो जाए, तो नए रिटर्न मेमो के आधार पर दोबारा नोटिस भेजा जा सकता है, बशर्ते पहले उस चेक पर कानूनी नोटिस न भेजा गया हो।

⚠️ महत्वपूर्ण कानूनी डिस्क्लेमर (Legal Disclaimer)

इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य कानूनी जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से है। इसे औपचारिक कानूनी सलाह (Formal Legal Advice) या एडवोकेट-क्लाइंट रिलेशनशिप न समझा, किसी भी विशिष्ट कानूनी विवाद या चेक बाउंस मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए अपने नजदीकी कोर्ट के योग्य और अनुभवी वकील से व्यक्तिगत रूप से परामर्श अवश्य लें। 'कानून की ताकत' किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कानूनी हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगी।

इस कानूनी जानकारी को अपने दोस्तों और परिचितों के साथ व्हाट्सएप पर शेयर करें:

💬 WhatsApp पर शेयर करें
इस जानकारी को शेयर करें: WhatsApp पर शेयर करें

0 टिप्पणियाँ